चंदौसी: गांव खनुपुरा में हाई टेंशन लाइन की चिंगारी से गेहूं के खेत में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया
संभल जनपद के चंदौसी तहसील क्षेत्र के थाना कुढफतेहगढ़ अंतर्गत ग्राम खनूपुरा में शुक्रवार दोपहर 1 बजे के करीब बड़ा हादसा हो गया। संजीव पुत्र आराम सिंह के गेहूं के खेत में हाई टेंशन लाइन से निकली चिंगारी से आग लग गई, जिससे करीब 4 बीघा फसल जलकर राख हो गई। पीड़ित द्वारा बिजली विभाग को फोन किया गया, लेकिन कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला। ग्रामीण होना आग पर काबू पाया