हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में एमआरएफ सेंटर के बाहर फेंककर जलाया जा रहा कूड़ा, केंद्रीय विद्यालय हो रहा बदरंग
नगर पंचायत के एमआरएफ सेंटर से महज कुछ दूरी पर तालाबनुमा जमीन पर नगर पंचायत कर्मी कस्बे से लाए गए कूड़े को डालकर जला रहे हैं। कूड़े के ढे़र में निकलने वाला धुआं नवनिर्मित केंद्रीय विद्यालय के भवन को बदरंग कर रहा है। अधिशाषी अधिकारी ने कूड़ा जलाने पर अनभिज्ञता जताते हुए कहा कि वह अवकाश पर हैं। आने के बाद वह मौके पर जाकर देखेंगे। केंद्रीय विद्यालय के समीप एमआरए