पन्ना जिले के बृजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गैर इरादतन हत्या के मामले में गिरफ्तारी के लिए गई पुलिस पार्टी पर आरोपी के परिजनों सहित 40 से 50 समर्थकों द्वारा हमला करते हुए पथराव किया गया और पुलिस की दो राइफलें छीन लिए जाने की घटना सामने आई है। हमले में थाना प्रभारी बृजपुर महेन्द्र सिंह भदोरिया, आरक्षक राम निरंजन गंभीर रूप से घायल हो गए।