महसी: बाजपुरवा में अज्ञात कारणों से लगी आग, स्कूटी समेत सामान जलकर हुआ राख, लेखपाल ने किया निरीक्षण
खैरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत एकघरा ग्राम पंचायत के बाजपुरवा गांव में अज्ञात कारणों से फूस के मकान में आग लग गई।आग की चपेट में आकर स्कूटी समेत घरेलू सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित अंजनी कुमार सिंह के भाई जीवन लाल सिंह ने बताया कि घटना के समय परिवार के लोग सो रहे थे। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है