दरभंगा: दरभंगा के MRM महाविद्यालय में सर्जना निखार शिविर में छात्राएं सिख रही है उन्नत कौशल, सैकड़ों छात्राएं ले रही है भाग
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, दरभंगा इकाई द्वारा प्रतिवर्ष ग्रीष्मकालीन अवकाश मे आयोजित सर्जना निखार शिविर के तीसरे दिन विभिन्न प्रशिक्षण वर्गों में छात्राओं को उन्नत एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। योग, कंप्यूटर, ब्यूटीशियन, स्पोकन इंग्लिश, फाइन आर्ट एवं संगीत वर्गों में प्रतिभागियो ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। यह जानकारी सोमवार को दोपहर 3 बजे दी।