बदायूं: रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में तृतीय अन्तर जनपदीय कबड्डी, जिम्नास्टिक, फैंसिंग एवं खो-खो प्रतियोगिता का शुभारम्भ हुआ
Budaun, Budaun | Jun 3, 2026 बदायूं के अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ0 ह्रदेश कठेरिया द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड में तृतीय अन्तर जनपदीय कबड्डी कलस्टर (महिला/पुरूष) कबड्डी, जिम्नास्टिक, फैंसिंग एवं खो-खो प्रतियोगिता वर्ष-2026 का शुभारम्भ किया गया । जिसमें बरेली जोन के 08 जनपदो द्वारा प्रतिभाग किया गया । जनपद बिजनौर द्वारा प्रतियोगिता में प्रतिभाग नही किया गया ।