गम्हरिया: भर्राही: पुलिस ने एनबीडब्ल्यू वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
"मधेपुरा जिले के भर्राही थाना क्षेत्र में पुलिस ने गैर-जमानती वारंट के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान बखरी वार्ड संख्या-03 निवासी महेंद्र यादव के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि आरोपी को न्यायालय द्वारा निर्गत NBW वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद न्यायालय मधेपुरा भेज दिया गया