बरेली: बरेली में बिजली के तारों में भड़की आग, सड़क पर मचा हड़कंप, कई वाहन बाल-बाल बचे
बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के लाजपत नगर रोड पर रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक बिजली के तारों में आग लग गई। देखते ही देखते चिंगारियां निकलने लगीं और आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों के अनुसार आग के ठीक नीचे कई वाहन खड़े थे। आग बढ़ने पर वाहनों के जलने का खतरा पैदा हो गया, लेकिन स्थानीय लोगों की सतर्कता और समय रहते की गई कार्रवाई