मेदिनीनगर (डालटनगंज): सड़क सुरक्षा को लेकर मेदिनीनगर में निकली जागरूकता बाइक रैली, यातायात नियमों के पालन का दिया संदेश
पलामू में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए बुधवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता बाइक रैली निकाली गई। जिला परिवहन कार्यालय के तत्वावधान में आयोजित इस रैली को जिला परिवहन पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने जीएलए कॉलेज से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। "सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा एवं यातायात नियम अपनायें, सुरक्षित झारखंड बनायें" अ