जैतहरी: वार्ड नंबर-1 सामतपुर में निकला नाग, सर्प प्रहरी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
अनूपपुर। जैतहरी विकासखंड अंतर्गत वार्ड नंबर-1 सामतपुर में रूपराम राठौर के घर के पास एक नाग सांप निकल आने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर सर्प प्रहरी छोटेलाल यादव मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक नाग का रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित पकड़ा। बाद में सांप को उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया। रेस्क्यू के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली तथा सर्प प