बिधूना: ऐरवाकटरा क्षेत्र के लक्ष्मणपुर समायन गांव में खाना बनाते समय आग लगने से सिलेंडर फटा, महिला झुलसी
एरवाकटरा थाना क्षेत्र के गांव लक्ष्मणपुर समायन में मंगलवार सुबह खाना बनाते समय अचानक गैस सिलिंडर में आग लग गई। करीब 20 मिनट बाद सिलिंडर फट गया। गनीमत रही कि सिलिंडर फटने से पहले महिला ने बच्चों को बाहर निकाल दिया लेकिन सामान निकालने पर वह झुलस गई। हादसे में झोपड़ी में रखी गृहस्थी नकदी और जेवर समेत करीब दो लाख रुपये का सामान जल गया।