बुरहानपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खामनी में गुरुवार रात 8 बजे एक मकान पर आकाशीय बिजली गिरने की घटना सामने आइ है। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानी नहीं हुआ। लेकिन आकाशीय बिजली का धमाका होने से ग्रामीणों में हडक़ंप मच गया। आकाशीय बिजली मकान की छत और बाउंड्रीवॉल से टकराने से दीवार को नुकसान हुआ। मकान पर आकाशीय बिजली गिरने की सूचना मिली।