सिवनी: पेंच टाइगर रिजर्व में अजगर ने चीतल के बच्चे का किया शिकार, रोमांचक वीडियो वायरल
Seoni, Seoni | May 15, 2026 सिवनी के पेंच टाइगर रिजर्व से अजगर द्वारा चीतल के बच्चे का शिकार करने का एक रोमांचक वीडियो सामने आया है। शुक्रवार जो से यह वीडियो सिवनी के सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यहां एक विशाल अजगर ने चीतल के बच्चे का शिकार कर लिया। वीडियो में अजगर चीतल के बच्चे को अपनी मजबूत पकड़ में जकड़े हुए नजर आ रहा है और धीरे-धीरे उसे निगलता दिखाई दे रहा है।