गुना कैंट थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 46 के गुना बाईपास पर 13 जनवरी दोपहर को हरियाणा से उज्जैन महाकाल दर्शन करने जा रहे काली थार गाड़ी सवार दो पुरुष, एक महिला को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना में घायल महिला को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती किया है। गनीमत यह रही की कोई जान माल की हानि या गंभीर घायल नहीं हुआ। पुलिस जांच जारी है।