कनवास: हरिपुरामांझी गांव में चोरी की बड़ी वारदात, एक रात में 6 मकानों के ताले टूटे, 2 मकानों से लाखों के आभूषण चोरी
हरिपुरामांझी गांव में बीती रात चोरों ने एक साथ छह मकानों को निशाना बनाकर बड़ी वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात चोरों ने सभी मकानों में शातिराना तरीके से प्रवेश किया। ओर घरों में रखी अलमारियों के ताले तोड़े और दो मकानों से लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए, जबकि चार मकानों में चोरों के हाथ कुछ नहीं लगा।