रायपुर कस्बे में पुलिस ने मां की रिपोर्ट पर सोमवार को शाम चार (4:00) बजे आरोपी बेटे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि रायपुर कस्बे के टंकी मोहल्ला निवासी महिला शांतिबाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें उसने बताया कि मकान के विवाद को लेकर उसके पुत्र मांगीलाल नायक ने उनके साथ गाली-गलौच की। जिस पर पुलिस ने आरोपी को धारा 170 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया है।