बरेली: आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां के भतीजे की कार पर विलवा पुल के पास बाइक सवार बदमाशों ने की फायरिंग, बाल-बाल बचे
आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां के भतीजे फैज रजा खां पर मंगलवार रात अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दी। घटना शहर के बड़ा बाईपास स्थित विलवा पुल के पास हुई। कार पर चली गोली दरवाजे को चीरती हुई आर-पार निकल गई। गनीमत रही कि कार में सवार फैज रजा और उनके साथी बाल-बाल बच गए। घटना के वक्त फैज रजा नैनीताल रोड स्थित दोहना टोल पर चाय पीने जा रहे थे।