बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र के मोहन तालाब में दबंगों ने तमंचे की बट मारकर युवक को किया घायल, एसएसपी बरेली से की शिकायत
बारादरी थाना क्षेत्र के मोहन तालाब के रहने वाले एक युवक ने मंगलवार को एसएसपी बरेली कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया है उसका आरोप है कि दबंगो द्वारा उसे जमकर पीटा गया है। मामले की शिकायत थाना पुलिस से की गई है। थाना पुलिस के मामले में छानबीन शुरू कर दी है।