एटा: एटा में ट्रैक्टर-पिकअप की टक्कर से दो भाई गंभीर घायल, रेलवे ओवरब्रिज के पास हुआ हादसा, वाहन खाई में गिरा
Etah, Etah | May 27, 2026 एटा के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में बुधवार शाम एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मैक्स पिकअप को टक्कर मार दी। यह हादसा रेलवे ओवरब्रिज के पास कासगंज रोड पर हुआ, जिसमें मैक्स पिकअप में सवार दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद पिकअप खाई में जा गिरी।घायलों की पहचान दिनेश और भूरी पुत्रगण मेघसिंह, निवासी रत्ना आत्मादपुर, आगरा के रूप में हुई है।