हरदोई: टड़ियावां थाना क्षेत्र में प्रेमी से बातें करते पकड़ी गई प्रेमिका ने घर के बाहर पेड़ से फांसी लगाकर की आत्महत्या
Hardoi, Hardoi | Jul 14, 2024 टड़ियावां थाना क्षेत्र में एक युवती चोरी-छिपे फोन पर अपने प्रेमी से बात कर रही थी।इस बीच घर वालों ने उसे ऐसा करते हुए पकड़ कर न सिर्फ डांटा-डपटा बल्कि उसकी पिटाई भी कर दी।उसके बाद युवती चुपचाप अपने घर से बाहर निकली और वहां एक पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।इसका पता होते ही वहां हड़कंप मच गया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।