कर्वी: सीतापुर चौकी क्षेत्र के पास राहगीर को बचाते समय बाइक सवार गिरकर घायल, जिला अस्पताल में हुआ भर्ती
चित्रकूट में बुधवार सुबह करीब 11 बजे कर्वी से बालापुर माफी जा रहे बाइक सवार बृजेश कुमार मंदाकिनी पुल के पास हादसे का शिकार हो गए। अचानक सामने पैदल राहगीर आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे वह घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।