औरैया: फफूंद थाना क्षेत्र में चोरों ने दो घरों से 37 लाख के जेवर और नगदी चुराई,मुढ़ी और खोयला गांव का मामला
फफूंद क्षेत्र में चोरों ने दो अलग-अलग गांवों में स्थित दो घरों में घुसकर करीब 37 लाख के जेवर और नकदी पार कर दी। पहला मामला गांव मुढ़ी का है, जहां राजीव त्रिपाठी के घर को चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर जेवर और 10 हजार रुपये नकद पार कर दिए। उनके अनुसार चोरी गए जेवरों की कीमत करीब 22 लाख रुपये है। वारदात के वक्त परिवार के सभी सदस्य छत पर