गुना नगर: धनतेरस और दीपावली पर गुना में बदला यातायात, भारी वाहनों पर रोक, 20 अक्टूबर तक बाजार में नई व्यवस्था लागू
गुना में धनतेरस और दीपावली पर बाजार में भीड़ को लेकर यातायात व्यवस्था बदली गई है। 17 अक्टूबर को यातायात थाना प्रभारी अजय प्रताप कुशवाहा ने बताया, यातायात व्यवस्था 20 अक्टूबर तक शहर के सदर बाजार नई सड़क निचला बाजार हाट रोड एबी रोड पर लागू रहेगी। भारी वाहन को प्रवेश नहीं मिलेगा। वहीं बाजार में तीन और चार पहिया वाहन भी नहीं जाएंगे। 3 पार्किंग निर्धारित की है।