दरभंगा: दरभंगा के सीएम साइंस कॉलेज में चल रहे तीन वर्षीय BCA कोर्स को AICTE से मिली मान्यता, 31 मई तक बढ़ाया गया आवदेन की तिथि
सीएम साइंस कॉलेज में स्वयं वित्त पोषित योजना के अंतर्गत संचालित किए जा रहे तीन वर्षीय बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (बीसीए) पाठ्यक्रम को बिहार सरकार के सक्षम प्राधिकार से स्वीकृति प्राप्त हैं। अब अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) ने भी मान्यता दे दी है। एआईसीटीई ने सीएम साइंस कॉलेज में बीसीए पाठ्यक्रम में कुल 60 सीटों पर नामांकन किया जायेगा।