धौलपुर: अज्ञात कारण के चलते युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या का किया प्रयास, गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल में कराया भर्ती
जिले के मनिया थाना क्षेत्र के बोथपुरा गांव में सोमवार को एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। 24 वर्षीय युवक के द्वारा अपने घर में स्थित कमरे में जाकर फांसी का फंदा लगा लिया। मनियां थाना पुलिस कर रही है मामले की जांच