डीग: डीग-गोवर्धन मार्ग पर दर्दनाक हादसा, थार की टक्कर से 25 वर्षीय युवक की हुई मौत
Deeg, Bharatpur | Jul 28, 2026 डीग-गोवर्धन मार्ग पर मंगलवार रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की जान चली गई। हादसा गोवर्धन गेट स्थित श्मशान घाट के समीप रात करीब 8 बजे हुआ। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।