टिकारी: टिकारी के गुलरियाचक में सड़क दुर्घटना में ग्रामीण की दर्दनाक मौत, विधायक ने परिजनों से मिलकर जताया शोक
Tikari, Gaya | May 10, 2026 टिकारी प्रखंड स्थित मुस्सी पंचायत के गुलरियाच निवासी कपिल यादव की सड़क दुर्घटना में घटनास्थल पर ही बीते दिन दुखद निधन हो गया। रविवार रात्रि मृतक के आवास पर पहुंचकर टिकारी विधायक अजय कुमार दांगी ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की तथा उन्हें सांत्वना एवं ढाढ़स बंधाया। टिकारी विधानसभा में लगातार सड़क दुर्घटना से हो रही मौत को लेकर विधायक ने चिंता व्यक्त की।