दुधि: म्योरपुर में दो बाइकों की टक्कर में तीन लोग घायल, एक को जिला अस्पताल किया गया रेफर
म्योरपुर थाना क्षेत्र के गड़िया गांव के तिनसुकिया टोले के पास शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे दो बाइकों की टक्कर में तीन लोग घायल हो गये।मिली जानकारी के अनुसार पड़री ग्राम पंचायत के खंता टोला निवासी 24 वर्षीय बसंतलाल पुत्र बलजीत यादव परनी गांव में आयोजित शादी समारोह से बाइक द्वारा वापस अपने घर खंता जा रहे थे।