प्रतापपुर: घाट पेंडारी जंगल में लगी भीषण आग, वन क्षेत्र में मचा हड़कंप
सूरजपुर जिले के घाट पेंडारी जंगल में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग तेजी से सूखी घास, झाड़ियों और पेड़ों के बीच फैलती नजर आई, जिससे वन संपदा को नुकसान पहुंचने की आशंका है। आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने वन विभाग को खबर दी। मौके पर आग बुझाने के प्रयास शुरू किए गए। गर्मी और तेज हवा के कारण आग तेजी से फैल रही है।