पीपलदा: कैथूनीपोल थाना इलाके के श्रीपुरा में खेल रहे बालक को मोटरसाइकिल ने मारी टक्कर, MBS अस्पताल में भर्ती
Pipalda, Kota | Jan 22, 2025 शहर के कैथूनीपोल इलाके के श्रीपुरा में घर के बाहर खेल रहे बालक जुनैद पुत्र शाहरुख को मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी जिसको घायल अवस्था मे एमबीएस अस्पताल में लाया गया जहां उसका इमरजेंसी वार्ड में उपचार चल रहा है। बालक की माँ ने बुधवार दोपहर साढ़े 12 बजे जानकारी देते हुए बताया कि जुनैद घर के बाहर खेल रहा था कि तेज़ रफ़्तार मोटरसाइकिल टक्कर मारकर चली गयी।