पीपलदा: कोटा की बेटी नंदिका सिंह ने राष्ट्रीय स्तर पर शूटिंग प्रतियोगिता में जीता रजत पदक, परिवार में हर्ष की लहर
Pipalda, Kota | Jan 21, 2025 दिल्ली में डॉ करनी सिंह शुटिंग रेंज में 11 दिसंबर से 19 जनवरी तक आयोजित 67 नेशनल ट्रैप शूटिंग चैंपियनशिप में कोटा की नंदिका सिंह ने रजत पदक जीता है। नंदिका के कोच व पिता अशोक पाल सिंह ने मंगलवार दोपहर 3 बजे बताया कि 15 वर्ष की आयु से ही नंदिका अपने पिता के मार्गदर्शन में शूटिंग का प्रशिक्षण नियमित रूप से लेती आ रही है।