पीपलदा: मानव तस्करी यूनिट व इटावा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर 28 दिन से लापता नाबालिग बालिका को कोटा से किया दस्तयाब
Pipalda, Kota | Jan 20, 2025 मानव तस्करी यूनिट व जिले की इटावा थानां पुलिस ने पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर के निर्देशन में 28 दिन लापता नाबालिग बालिका को कोटा से दस्तयाब करने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से सोमवार शाम 4 बजे जारी प्रेस नोट में बताया कि फरियादी ने इटावा थाने पर 24 दिसम्बर को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसकी बेटी 23 दिसम्बर को स्कूल पेपर देने गयी तो लापता हो।