कोल: पनेठी में सड़क हादसे में घायल दूसरे व्यक्ति की JN मेडिकल में हुई मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Dec 21, 2025 पनेठी में सडक हादसे में घायल दूसरे व्यक्ति की JN मेडिकल में इलाज के दौरान मौत हो गई। 40 वर्षीय मोहरपाल अपने एक साथी के साथ 3 दिसंबर को बाइक से निजी काम से जा रहे थे। पनेठी पहुँचते ही तेज रफ्तार टाटा मैक्स ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक ही मौक़े पर ही दर्दनाक मौत हुई थी जबकि मोहरपाल घायल थे।