कोल: हैबतपुर मार्ग पर हत्या का एसपी सिटी ने किया खुलासा, अवैध संबंधों में सुपारी देकर कराई गई हत्या, महिला सहित 3 गिरफ्तार
Koil, Aligarh | Dec 21, 2025 लोधा क्षेत्र के हैबतपुर मार्ग पर हुई हत्या का एसपी सिटी ने खुलासा कर दिया है। मृतक राजकुमार की पत्नी ज्योति के अलीगढ़ निवासी बॉबी से अवैध संबंध थे। दोनों के अवैध संबंधों की जानकारी राजकुमार को हो गई थी जिसके बॉबी और ज्योति ने मिलकर राजकुमार की हत्या की साजिश रची। डेढ़ लाख रुपये सुपारी देकर हत्या कराई गई थी।