बुधवार रात्रि 7:30 बजे अग्निशमन विभाग की टीम द्वारा मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रताप सिंह, एफएसओ ऋषभ पंवार के नेतृत्व में मुख्य बाजारों में दीपावली पर्व के दृष्टिगत जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बाजार में दुकानदारों को अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जानकारी दी और संबंधित पंपलेट भी वितरित किए।