पूरनपुर: मुरैनिया गांधीनगर में बाघ के हमले में घायल भारत को मिली आर्थिक सहायता
पूरनपुर। तहसील क्षेत्र के ग्राम मुरैनिया गांधीनगर निवासी भारत को बाघ के हमले में घायल होने के करीब दो माह बाद वन विभाग की ओर से 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।जानकारी के अनुसार भारत पर उस समय बाघ ने हमला कर दिया था, जब वह गांव के ही पदम सिंह के गन्ने के खेत में गन्ना छिलाई का काम कर रहे थे। हमले से खेत में अफरा-तफरी मच गई थी।