फतेहाबाद: फतेहाबाद में 8680 अभ्यर्थी देंगे 15 केंद्रों पर एचटेट परीक्षा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
फतेहाबाद में 4 और 5 जुलाई को 15 परीक्षा केंद्रों पर 8680 परीक्षार्थी एचटेट देंगे। डीसी डॉ. विवेक भारती ने परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने के लिए सुरक्षा व व्यवस्थाओं के कड़े निर्देश दिए हैं। सीसीटीवी, जैमर और पुलिस बल के इंतजाम किए गए हैं।