करहल: बनकटिया के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के खिलाफ किया प्रदर्शन लगाए गंभीर आरोप
करहल ब्लॉक के ग्राम बनकटिया के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की एवं गंभीर आरोप लगाए हैं ।ग्राम प्रधान ने बनी हुई सड़क को उखड़वा दिया है एवं द्वेष भावना के चलते सड़क को नहीं डलवा रहा है। जिसको लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है ग्रामीणों ने जानकारी दी है कि कई बार नापतोल हो चुकी है इसके बावजूद भी कार्य नहीं कराया जा रहा है।