भरथना: बकेवर के NH19 पर विदाई के बाद दूल्हा-दुल्हन की कार कंटेनर से भिंडी, दो बच्चों समेत सात लोग घायल
बकेवर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत कानपुर-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर सुनबर्षा गांव के सामने सीएनजी पंप के पास मंगलवार दोपहर 1 बजे दूल्हा-दुल्हन को लेकर जा रही कार आगे चल रहे कंटेनर में पीछे से घुस गई। हादसे में नई नवेली दुल्हन संध्या पुत्री भूरेलाल निवासी डगरूपुरा जनपद जालौन, दूल्हा भानु प्रताप पुत्र अखिलेश माधव निवासी जालंधर पंजाब समेत छह लोग घायल हो गए।