वारासिवनी क्षेत्र के ग्राम भांडी पिपरिया में 12 जनवरी की सुबह करीब 10:30 बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें चार लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही 108 संजीवनी एंबुलेंस सेवा की टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को जिला चिकित्सालय बालाघाट पहुंचाया।