ऊंचाहार: मनीरामपुर पुल के पास महिला ने शारदा सहायक नहर में लगाई छलांग, पुलिस ने किया बचाव
ऊँचाहार क्षेत्र के मनीरामपुर पुल के पास शुक्रवार की सुबह, एक 19 वर्षीय महिला ने जान देने की नीयत से शारदा सहायक नहर में छलांग लगा दी, आसपास मौजूद लोगों की नजर उस पर पड़ी तो लोगों का मजमा लग गया और सूचना पुलिस को दी गई, सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे बाहर निकालकर सीएचसी में भर्ती कराया है।महिला की पहचान कंदराँवां गाँव के इंद्राज की पुत्री रेशमी के तौर पर हुई है।