आज दिन सोमवार 12 जनवरी सुबह 8:00 बजे स्वामी विवेकानंद जी के जन्म दिवस “युवा दिवस” के अवसर पर सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। मोहखेड़ के विभिन्न स्कूलों में उत्साहपूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणजनों एवं छात्र-छात्राओं की सक्रिय सहभागिता रही।