चंदला: पहली बारिश में खुली चंदला नगर परिषद की पोल, सड़कों पर भरा पानी, लोग हुए परेशान
चंदला में पहली ही बारिश ने नगर परिषद के दावों की पोल खोल दी। बारिश के बाद कई सड़कों और निचले इलाकों में जलभराव हो गया, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने गुरुवार की सुबह 8 बजे जल निकासी व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई।