इंदौर: स्कीम नंबर 134 से पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिंदा कारतूस भी बरामद
Indore, Indore | Apr 4, 2025 इंदौर की खजराना पुलिस को सूचना मिली थी स्कीम नंबर 134 में दो व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में घूम रहे हैं। जिनके पास हथियार भी हो सकते है। जिसके बाद पुलिस टीम वहां पहुंची और उन्हें पकड़ा तो वह घबराने लगे। जिसमें जब उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से एक देसी कट्टा भी बरामद हुआ। वहीं दूसरे आरोपी के पास से आठ जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। जिनका नाम आबिद और खालिद बताया है।