इंदौर: संजय नगर में निगम कर्मचारी के बेटे ने जहर खाकर की आत्महत्या, युवती से कहासुनी के बाद था मानसिक तनाव
Indore, Indore | Apr 4, 2025 इंदौर एमआईजी थाना क्षेत्र के संजय नगर में रहने वाले 18 वर्षीय छात्र रूद्र राव जो कनकेश्वरी कॉलेज से प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। उसमें एक दुकान से जहर खरीदा और सेवन कर लिया। जिसमें जब उसकी तबीयत बिगड़ी तो दोस्तों ने उसके मोबाइल से उसके पिता को सूचना दी। जिसके बाद परिजन उसे तत्काल एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान रुद्र की मौत हो गई।