बांसवाड़ा: कुपडा ओवरब्रिज के पास भीषण सड़क हादसा, ट्रोले ने बाइक को मारी टक्कर, तीन गंभीर रूप से घायल, एमजी अस्पताल में उपचार जारी
सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुपडा ओवर ब्रिज के पास एक तेज रफ्तार ट्रोले ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने बताया कि घायलों की पहचान प्रवीण निवासी जंतोडा, शंकर निवासी सुंदनी और भैरूलाल निवासी प्रतापगढ़ के रूप में हुई है।तीनों घायलों का उपचार करने के बाद वार्ड में भर्ती कर लिया है।