कोरांव नगर पंचायत अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी ने शनिवार शाम करीब 4 बजे नगर में बन रही इंटरलॉकिंग सड़कों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता जांचने के साथ ही कार्यदायी संस्था और ठेकेदार को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। नगर पंचायत अध्यक्ष ने इंटरलॉकिंग सड़कों के निर्माण कार्य में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया है।