वैश्विक नाइटलाइफ ट्रेंड को देखते हुए एनडीएमसी कनॉट प्लेस की पार्किंग में पहला नाइट बाजार शुरू करने जा रही है। अधिकारियों के अनुसार यह बाजार थाईलैंड के चाटुचक और कनाडा के रिचमंड नाइट मार्केट जैसा अनुभव देगा। नाइट बाजार वित्त वर्ष 2025-26 में शुरू होगा, जहां ग्राहक रात 1 बजे तक खरीदारी और खानपान का आनंद लें सकेंगे।