जबलपुर: बरगी डैम हादसे में श्रीतमिल का शव मिला, मृतकों की संख्या 11 हुई, 2 अभी भी लापता, शव मेडिकल पहुंचा
बरगी डैम में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद शनिवार सुबह से सेना, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों ने सर्च ऑपरेशन दोबारा शुरू किया। दिनभर चले रेस्क्यू अभियान के दौरान दो बच्चों के शव बरामद किए गए, जिनमें श्रीतमिल पिता कामराज उम्र 5 वर्ष का शव भी शामिल है। इसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। वहीं श्रमिक नेता कामराज समेत 2 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।