सदर प्रखंड अंतर्गत रहीमपुर मध्य पंचायत के पंचायत सरकार भवन में विभागीय निर्देश के आलोक में शनिवार शाम 5:00 बजे तक को पंचायत स्तरीय किसान निबंधन एवं ई-केवाईसी शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में किसानों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और ई-केवाईसी तथा किसान निबंधन को लेकर खासा उत्साह देखा गया। शिविर के दौरान पंचायत के मुखिया कृष्ण कुमार ठाकुर ने किसानों को संबोधित क